[ad_1]
Joshimath Landslide: सीएम धामी ने कल बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा
गढ़वाल कमिश्नर एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने तहसील जोशीमठ में अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार को एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ औली से लेकर जोशीमठ नगर में विशेषज्ञों की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा।
बता दें कि भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन की छह टीमें लगाई गई हैं। बृहस्पतिवार को 16 परिवारों को विभिन्न जगहों पर शिफ्ट किया गया। अभी तक 93 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है।
इनमें 50 परिवारों को जेपी कंपनी की ओर से शिफ्ट किया गया है। प्रभावित परिवारों को नगर पालिका, विकास खंड, बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) गेस्ट हाउस, मिलन केंद्र मनोहरबाग, प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुद्वारा और आईटीआई तपोवन में व्यवस्था की गई है।
प्रशासन की टीम द्वारा भू-धंसाव बढ़ने से खतरे की जद में आए भवनों को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो। राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, शौचालय और अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। भू-धंसाव के खतरे से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस सुरक्षा बल को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।
वहीं, भू धंसाव मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय हो सकते हैं।
[ad_2]
Source link