Jyeshta Month 2023: आज से शुरू हो रहा है जेठ का महीना, जानें क्या है इस माह का महत्व

[ad_1]

Jyeshta Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज से ज्येष्ठ माह का शुभारंभ हो रहा है और इसका समापन रविवार, 4 जून को पूर्णिमा के दिन होगा. मान्यता है कि ज्येष्ठ का महीना हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है, क्योंकि इसी माह में प्रभु श्रीराम से उनकी पहली मुलाकात हुई थी. अपने नाम के अनुरूप ज्येष्ठ का महीना भगवान भास्कर के ज्येष्ठ रूप को प्रदर्शित करता है. प्रकाश की दृष्टि से पूरे वर्ष का यह सर्वश्रेष्ठ महीना तो है ही, साथ में शुष्क होते मौसम में जल-संरक्षण का यह संदेश भी देता है कि जीवन में विषम परिस्थितियां सूरज की तरह तल्ख हो जायें, तो भी मन में शीतलता का आर्द्र भाव शुष्क न होने पाये.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *