Kali Puja 2022 : काली पूजा पर बोकारो के काली मंदिर में ये है परंपरा, संतान की मुराद होती है पूरी

[ad_1]

Kali Puja 2022: बोकारो के बेरमो अनुमंडल के काली मंदिर भक्तों की आस्था के केंद्र हैं. इनमें से कई मंदिर 200 वर्ष, तो कई मंदिर 50 साल से ज्यादा पुराने हैं. गोमिया, साडम, बोकारो थर्मल, गांधीनगर, कथारा, फुसरो, चंद्रपुरा, अंगवाली, पिछरी आदि क्षेत्रों में कई काली मंदिर हैं, जहां हर साल काली पूजा के दिन विशेष पूजा होती है. इस मौके पर बकरे की बलि दी जाती है. ऐसे अनेक गांव हैं, जहां माघ अमावस्या को भी माघी काली के नाम से काली पूजा की परंपरा है, परंतु कार्तिक मास में अमावस्या की रात दिवाली में काली पूजा काफी प्रसिद्ध है. बताया जाता है कि संतान के इच्छुक हर दंपती की मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *