[ad_1]
Kali Puja 2022: बोकारो जिले के बेरमो के गांधीनगर स्थित पहाड़ी काली मंदिर 50 साल पुराना है. ये मंदिर पहाड़ के ऊपर स्थित है. मंदिर की चहारदीवारी के ठीक बगल में ईदगाह और कब्रिस्तान है. मंदिर की स्थापना वर्ष 1970 में हुई थी. इसमें मजदूर नेता रामाधार सिंह, जयमंगल सिंह, डॉ घोष, ज्ञान मुकुल मुखर्जी, पीएन झा, शिवरतन भगत आदि की अहम भूमिका रही. बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और मन्नत पूरी होने पर बकरे की बलि देते हैं.
[ad_2]
Source link