[ad_1]

अनुराग ठाकुर ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में किया कन्या पूजन
– फोटो : संवाद
विस्तार
विजयादशमी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्रों के समापन के बाद मंगलवार को दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। पुजारी प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर बीजेपी ज्वालामुखी मंडल अध्यक्ष अजय खट्टा, ज्योति शंकर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनीषा शर्मा, गणेश शर्मा, नितिन वर्मा, उमेश व अन्य उपस्तिथ रहे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गर्भ गृह में पूजा-अर्चना के बाद मोदी भवन, शयन भवन में भी दर्शन किए।
मंदिर प्रशासन की तरफ से उन्हें माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंदिर में कन्या पूजन भी किया। अनुराग कुछ समय के लिए मंदिर में रुके और बीजेपी के नेताओं से फीडबैक भी लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार आज पूरा देश मना रहा है। यह अच्छाई की बुराई पर जीत है, झूठ की सच्चाई पर जीत है और इसी से प्रेरणा लेकर हम सब को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां पर देवी-देवताओं का वास है।
[ad_2]
Source link