Kangra: सीएम ने बैजनाथ को दी करोड़ों की सौगात, बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्थापितों को देंगे बेहतर पैकेज

[ad_1]

CM sukhu gave a gift worth crores to Baijnath on Shivratri, said - will give better packages to the displaced

सीएम सुुक्खू ने बैजनाथ को दी करोड़ों की सौगात, मंदिर में की पूजा।
– फोटो : संवाद

विस्तार


 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई हैं और कैबिनेट में विस्थापित होने वाले लोगों को अच्छा राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा जिले के लिए घोषित पर्यटन राजधानी के विकास को भी पंख लगेंगे। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के आपदा राहत के 9043 करोड़ रुपये भी जारी नहीं किए गए हैं, जो प्रदेश को दिसंबर महीने तक मिलने थे।

 शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा और झंड़ा चढ़ाने की रस्म अदायगी के साथ हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। इसके बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गोबर से उत्पन्न गेंहू, मक्की तथा दूध का समर्थन मूल्य तय करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सरकार ने गामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बजट में विशेष प्रावधन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आने से किसानों को प्रतिमाह 20 से 25 हजार आमदनी होगी।

 उन्होंने प्रदेश के लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ की है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी मैदान बैजनाथ में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन किया। उन्होंने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की 49.22 करोड़ की 10 बड़ी योजनाओं के शिलान्यास एवं उदघाटन भी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव धाम बैजनाथ शिवरात्रि का विशेष महत्व है।

इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया । कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्र कुमार चैधरी, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, हिूमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चैहान, एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जंवाल, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधिक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित महोत्सव समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थ्ति रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *