Kangra airport expansion: 14 गांवों में भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 2000 करोड़

[ad_1]

Kangra airport expansion: 2000 crores will be spent on land acquisition in 14 villages

गगल एयरपोर्ट कांगड़ा।
– फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति दी गई है। अब भूमि अधिग्रहण को लेकर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। विस्तारीकरण की जद में कांगड़ा और शाहपुर के 14 गांवों के 1400 से अधिक परिवार प्रभावित होंगे।  गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) ने प्रदेश सरकार को सर्वे की रिपोर्ट सौंपी थी।

इस दौरान एसआईए की ओर से गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले 14 गांवों का सर्वे किया जाना था, लेकिन दो गांवों के लोगों ने सर्वे का बहिष्कार किया था। इसके चलते 12 गांवों में किए गए आकलन की 230 पेज की रिपोर्ट को टीम ने प्रदेश सरकार को सौंप दिया था। वहीं, अब मंत्रिमंडल की बैठक में भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत अब भूमि अधिग्रहण के लिए 2000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है।

गगल एयरपोर्ट में भूमि अधिग्रहण को लेकर करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से डीपीआर तैयार की जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना होने के बाद ही भूमि अधिग्रहण पर आगे की प्रकिया शुरू होगी। – विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा

गगल एयरपोर्ट में बनना है 3010 मीटर का रनवे 

गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 3010 मीटर का रनवे बनाया जाना है। पहले विस्तारीकरण को लेकर दो चरणों में काम किया जाना था। लेकिन अब यह सारा विस्तारीकरण कार्य एक साथ किया जाएगा। 

किस गांव से कितनी अर्जित होगी भूमि (हेक्टेयर में)

गांव           प्रभावित      सरकारी         निजी 

                  भूमि           भूमि              भूमि

रछियालू      29.4354      2.7528        26.7526

भड़ोत         0.2058        0.0836         0.1222

क्योड़ी         6.2895       0.2253         6.0642

जुगेहड़       3.3673        0.8461         2.5112

भेड़ी           3.5124        0.3191         3.1933

ढुगियारी     1.1998         0.0488         1.151

सनौरा         12.0366       2.7301        9.3065

गगल खास    29.7536     9.9469        19.8067

झिकली       17.744         3.1929       14.5511

सहौड़ा         3.5118          0.5179      2.9939

मुंगरेहाड़      2.8358          0.4131       2.4327

बाग             5.0211          0.4715      4.5496

बरसवालकड़    25.2331    3.1112       22.1219

बल्ला           7.6225          0.4771      7.1454

कुल            147.7587     25.1064     122.6623

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *