Kangra News: पालमपुर सिविल अस्पताल में जल्द तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ, आधुनिक एक्सरे मशीनें होंगी स्थापित

[ad_1]

Pediatrician will soon be posted in Palampur Civil Hospital, modern X-ray machines will be installed.

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। यहां पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर और साथ लगते विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सीपीएस ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ के लगभग सभी पद भरे गए हैं। अस्पताल में आंख, कान, नाक, गला, महिला रोग, हड्डी, रेडियोलॉजिस्ट, मेडिसिन, त्वचा, शल्य चिकित्सा इत्यादि विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण के कारण रिक्त पद पर भी शीघ्र ही विशेषज्ञ तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने नए ओपीडी ब्लॉक में प्राइवेट वार्ड, महिला रोग वार्ड की सुविधा आरंभ कर दी गई है और इस भवन के लिए जनरेटर लगाने के साथ लिफ्ट और लेबर रूम का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पालमपुर सिविल अस्पताल को केवल रेफरल अस्पताल बना कर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि लगभग छह विधानसभा क्षेत्रों के लोग उच्च स्वास्थ्य जांच व परामर्श के लिए पालमपुर अस्पताल पहुंचते थे, जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार बनने के बाद अस्पताल की सुध ली गई और पालमपुर सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात कर उच्च स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सुविधा आरंभ की गई है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल बहुत गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में अब आंखों के ऑपरेशन, दूरबीन से विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन के साथ अन्य ऑपरेशन हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में  एक माह में लगभग 160 प्रसव और सिजेरियन प्रसव हो रहे हैं। एक दिन में लगभग 800 मरीज उपचार व विशेषज्ञ परामर्श के लिये यहां पहुंच रहे हैं।  सीपीएस ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रा साउंड सुविधा को सुचारू रखने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त किया गया है। खून जांच के लिए आधुनिक ब्लड एनालाइजर और सेल काउंट मशीनें लगाई गई हैं। अस्पताल में दो एनेस्थीसिया डॉक्टर और तीन सर्जन नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में शीघ्र ही एक्सरे तथा डेंटल एक्सरे की आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *