Kangra News: बैजनाथ में 8 से 12 मार्च तक होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव, बैठक में लिया फैसला

[ad_1]

Kangra News: State level Shivratri festival will be held in Baijnath from 8 to 12 March, decision taken in the

सीपीएस किशोरी लाल बैजनाथ में शिवरात्रि की बैठक में मौजूद रहे।
– फोटो : संवाद

विस्तार


बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि-2024 के भव्य और सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल विशेष रूप में बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने की। किशोरी लाल ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 8 से 12 मार्च 2024 तक पूर्व वर्षों की तरह हर्षोल्लास व धूमधाम से किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन इस बार टी फैक्ट्री प्रांगण में करने का सुझाव आया है। मेला कमेटी को उत्सव के दौरान स्थानीय देवी-देवताओं, साधु-संतों को विशेष आमंत्रण देने का सुझाव दिया। मेले में भी अधिक संख्या में व्यापारियों को आमंत्रित करने के साथ उत्सव के दौरान निकाली जाने वाली झांकियों का समय निर्धारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्सव में प्रदेश के लोक कलाकारों और स्थानीय कलाकारों को ही अधिक मंच मिले इसे सुनिश्चित किया जाएगा। 

 किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव के आयोजन का धार्मिक तथा पौराणिक महत्व है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि उत्सव का आयोजन लोगों के सहयोग और भागेदारी से ही होता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि, बैजनाथ के लोगों का उत्सव है। इसके आयोजन में सभी को शामिल कर उत्सव की शोभा को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि उत्सव बाबा बैजनाथ की पावनधरा का प्राचीन उत्सव है और इसे संजोय रखना हम सभी का कर्तव्य है।  शिवरात्रि उत्सव के बाद प्रदेश भर में मेलों और उत्सवों का आरंभ होता है। उन्होंने बैजनाथ राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को अधिक आकर्षक तथा भव्य रूप देने के लिए लोगों से सुझाव देने की अपील की।

कहा कि उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्यातिथियों को समय पर आमंत्रण, मंदिर परिसर में व्यवस्थित यज्ञ, हवन का आयोजन करने करने को कहा।  बैठक में प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए अध्यक्ष अनुराग शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला की अध्यक्ष कांता देवी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना गोयल,  मिलाप राणा, संजीव व्यास, रमेश चड्डा, लाल चंद, मनोज कपूर, विकास राणा, सचिन शर्मा मेला समिति के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *