[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की जमकर पिटाई की गई। उसके बाल काटे गए और इसके बाद उसे एक खेत में फेंक दिया गया। युवक के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है, जिसके विरोध में घटना हुई है।
घटना सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की है। एक युवक पड़ोस में रहनी वाली युवती के यहां जाया करता था। पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। शनिवार की दोपहर दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात कर रहे थे।
[ad_2]
Source link