Kanpur: देर से दुकान आने पर कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, बदले में उसने चाकू घोंपकर मार डाला; बडे़ भाई ने दिया साथ

[ad_1]

employee was slapped and he stabbed him to death in kanpur

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बाजार में देर से दुकान आने पर एक दुकान के कर्मचारी ने सहकर्मी दूसरे कर्मचारी को थप्पड़ जड़े और दुकान से भगा दिया। बाजार में खुद की बेइज्जती का बदला लेने के लिए कर्मचारी ने बड़े भाई व दो साथियों के साथ शनिवार को दिन-दहाड़े दुकान में घुसकर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। कर्मचारी की मौत से गुस्साए व्यापारी देर शाम मूलगंज थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी की पिटाई कर दी। थाने के बाहर हंगामा भी किया। सूचना पाकर थाने डीसीपी पूर्वी तेज प्रताप सिंह और एसीपी कोतवाली ने व्यापारियों को समझा कर शांत कराया।

हटिया निवासी प्रशांत मल्होत्रा की घर के पास ही न्यू उमा शारदा पूजन भंडार नाम से दुकान है। उनकी दुकान में कानपुर देहात के पुखरायां निवासी उमाशंकर द्विवेदी (36) और शुक्लागंज उन्नाव निवासी रामू सिंह भी काम करते थे। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि उमाशंकर की दुकान खोलने के साथ ही ज्यादातर कामकाज संभालता था। शुक्रवार की सुबह उमाशंकर ने समय से दुकान खोली। वहीं, रामू से देर से दुकान पहुंचा, तो उमाशंकर समय से काम से आने की बात कही। इस रामू अपशब्द कहने लगा, तो गुस्साए उमाशंकर ने उसे तमाचे जड़े और भगा दिया। 

मूलगंज की ही गया प्रसाद लेन स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में काम करने वाले बड़े भाई सोनू सिंह की घर पहुंचकर घटना बताई। इस पर वह आग बबूला हो गया और सुबह होने का इंतजार करने लगा। बाजार में सार्वजनिक स्थान पर पिटाई और बेइज्जती से नाराज रामू, बड़े भाई सोनू व दो साथियों के साथ शनिवार की सुबह 10:50 बजे प्रशांत की दुकान पर पहुंचा। दुकान में घुसकर रामू ने उमाशंकर को गाली देते हुए पिट्ठू बैग से चाकू निकालकर उसकी सीने में घोप दिया। इससे खून से लथपथ उमाशंकर जमीन पर गिर गया और रामू व उसके साथी मौके से भाग गए। 

दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गए। प्रशांत और उनके परिवार के लोग घायल उमाशंकर को सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे हैलट और फिर कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया। शाम को डॉक्टरों ने उमाशंकर फिर हैलट भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बीच मूलगंज थाना पुलिस ने आरोपी रामू सिंह को दबोच लिया। इधर, शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाने के बाद गुस्साए व्यापारी मूलगंज थाने पहुंचे और भीतर घुसकर पुलिस हिरासत में हत्यारोपी रामू को पीट दिया।

पुलिसकर्मियों ने हत्यारोपी को किसी तरह व्यापारियों से छुड़ाया। इसके बाद कई व्यापारियों ने थाने के बाहर भी हंगामा किया। सूचना पाकर डीसीपी पूर्वी और एसीपी कोतवाली थाने पहुंचे और व्यापारियों को शांत कराया। मूलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक उमाशंकर के भाई रमाशंकर की तहरीर पर रामू सिंह, उसके भाई सोनू सिंह समेत चार तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उमाशंकर पांच साल व हत्यारोपी 15 से दिन करता था काम

प्रशांत मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि उमाशंकर करीब पांच साल से उनकी दुकान में काम करता था। वैसे तो उमाशंकर बचपन से ही बाजार में काम करता था। अविवाहित उमाशंकर ने नौबस्ता इलाके में किराये पर कमरा ले रखा था, लेकिन ज्यादातर बाजार में ही रहता था। वहीं हत्यारोपी रामू को 15 दिन पहले काम पर रखा था। रामू ने मामूली विवाद में उमाशंकर की हत्या कर दी। उसकी मौत से भाइयों रमाशंकर और नंदकिशोर के साथ ही मां शकुंतला का रोकर बुरा हाल रहा।

फट गया था हार्ट, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

प्रशांत ने बताया कि रामू के सीने पर चाकू से प्रहार करने पर उमाशंकर का हार्ट फट गया था। मौके पर ही उसके मुंह से खून निकलने लगा था। प्रशांत ने बताया कि कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने उमाशंकर को देखा और मामला हैलट का बता उसे हैलट रेफर कर दिया। हैलट के डॉक्टरों ने कहा कि उमाशंकर का हार्ट पंचर हुआ है, इसे कार्डियोलॉजी ले जाओ। तमाम मिन्नतें करने के बाद भी डॉक्टर ने उन लोगों की नहीं सुनी। वह लोग उमाशंकर की हैलट लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने केस कार्डियोलॉजी का बता फिर उसे वहां के लिए रेफर कर दिया। अब उमाशंकर हालत ऐसी नहीं थी कि उसे कार्डियोलॉजी ले जाया जाता और हैलट में ही उसकी मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

उमाशंकर पर हत्यारोपियों के जानलेवा हमला करने की पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है। उमाशंकर की मौत के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने भी फुटेज को कब्जे में लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *