Kanpur: रेस्टोरेंट में निवेश का झांसा देकर 13.50 लाख की साइबर ठगी, सदमे में युवक पहुंचा अस्पताल

[ad_1]

Kanpur: Cyber fraud of Rs 13.50 lakh on the pretext of investment in restaurant

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कानपुर में रेस्टोरेंट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 13.50 लाख की ठगी कर ली। कर्ज लेकर गंवाए रुपयों के चलते पीड़ित को सदमा लगा। उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। ग्वालटोली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। खलासी लाइन निवासी नरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ समय पहले उनके बेटे विकास से यम रेस्टोरेंट नाम की कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी की गई।

आरोप है कि ठगों ने बेटे से संपर्क किया और कमीशन का लाभ देकर रुपये जमा कराए। फिर कंपनी की पाॅलिसी बताकर थोड़ा रुपया और निवेश करने को कहा। बेटे को लालच दिया कि कमीशन समेत पूरी रकम वापस की जाएगी। इस तरह कुल 13.50 लाख रुपये जमा करा लिए, लेकिन कुछ वापस कुछ नहीं मिला। यह रुपया विकास ने लोन और कर्ज लेकर जमा किया था। ठगी की जानकारी पर उसे सदमा लगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ग्वालटोली थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *