Kanpur Criminals: सऊद, सईद, गोविंद सैनी…ये हैं कानपुर के टॉप 10 अपराधी, जानें क्या है पुलिस का प्लान

[ad_1]

List of top 10 criminals of Kanpur released, Mukhtars relative Saud on number one

मुख्तार अंसारी और सऊद अख्तर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन से माफिया और अपराधियों की सूची जारी होने के बाद कमिश्नरी पुलिस ने भी जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर ली है। शहर के टॉप टेन अपराधियों में माफिया मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार सऊद अख्तर को सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।

उस पर 31 मुकदमे दर्ज हैं। कमिश्नरी पुलिस सूची में शामिल सभी अपराधियों के ऊपर दर्ज मुकदमों की प्रभावी पैरवी करेगी। हाल ही में शासन द्वारा प्रदेश के 66 माफिया की सूची जारी की गई थी। इसके बाद कमिश्नरी पुलिस ने जिले के टॉप 10 माफिया की सूची तैयार करके उनकी कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।

सूची में शामिल सऊद अख्तर न केवल जिले के टॉप टेन में है बल्कि उत्तर प्रदेश के अपराधियों की सूची में भी उसका नाम दर्ज है। उसके खिलाफ शहर के अलावा लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें गुंडा एक्ट, एनएसए, गैंगस्टर समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *