Kanpur Dehat: संपत्ति के बंटवारे के विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की, बंदूक खेत में पड़ी मिली

[ad_1]

जांच करती पुलिस

जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली क्षेत्र के सरैया गांव में संपत्ति और खेती के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में पिता ने बेटे की लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घर के बरामदे में हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत कई अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।

छानबीन के दौरान पास के एक खेत में वारदात में प्रयुक्त बंदूक पुलिस को मिल गई है। पुलिस हत्यारोपी पिता की तलाश कर रही है। सरैया गांव निवासी देवेंद्र सिंह खेती करते हैं। उनका बड़ा बेटा रघुपाल सिंह उर्फ मोनू (35) भी पिता के साथ किसानी करता था। बताया जाता है कि रघुपाल पिता से संपत्ति व खेतों में अपना हिस्सा मांग रहा था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच में कई दिनों से तनातनी चल रही थी। सोमवार की रात संपत्ति व खेती के बंटवारे की बात पर रघुपाल सिंह का पिता देवेंद्र से विवाद हो गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *