Kanpur Fire: बिठूर घाट पर हुआ मां-बेटी का अंतिम संस्कार, बेटे शिवम ने दी मुखाग्नि, सीएम ने जताया दुख

[ad_1]

मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला

मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात आग की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत के मामले में बुधवार सुबह 11:20 बजे मां प्रमिला दीक्षित और बेटी शिवा के शव बिठूर घाट पहुंचे। शवों को सरकारी वाहन से बिठूर के श्मशान घाट पर लाया गया। जिस वाहन से शवों को लाया गया उसके आगे-पीछे पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों की गाड़ियां मौजूद रहीं।

घाट पर सुबह से ही बवाल की आशंका के चलते पीएसी और कई थानों का फोर्स पहले से ही तैनात कर दिया गया था। बिठूर में सुबह से ही सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई। जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराया जा सके इसके लिए बिठूर घाट पर पहले से ही मां और बेटी की चिता को बना दिया गया था।

अग्निकांड में घायल कृष्ण गोपाल दिक्षित और उनका बेटा शिवम दीक्षित बिठूर घाट पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए पुलिसकर्मी खुद हाथ में फूल माला लेकर आए। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *