Kanpur Weather: इस बार जुलाई तक चलेगी हीट वेव, गर्मी का समय होगा ज्यादा, तापमान 39…तपिश 40 डिग्री से ज्यादा

[ad_1]

Kanpur Weather, This time heat wave will last till July, summer time will be longer, temperature will be 39 de

चिड़ियाघर में फव्वारे में नहाते हिरण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर पड़ रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार मौसम में नया बदलाव दिख रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक साथ उठने वाली हवाएं अपने साथ नमी ला रही हैं और वातावरण में फैलकर गर्मी बढ़ा रही हैं।

इससे कम तापमान में भी तपिश का असर तापमान अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन का दूसरा बदलाव यह है कि आमतौर पर जून तक चलने वाली हीट वेव इस बार जुलाई तक असर दिखा सकती हैं। मतलब गर्मी का समय बढ़ेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *