Kanwar Yatra: ऋषिकेश में हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब, तीन लाख भक्तों ने किया नीलकंठ धाम में जलाभिषेक

[ad_1]

Kanwar Yatra 2023: Huge Crowd of devotees in neelkanth dham

कांवड़ियों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


श्रावण मास की कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। नीलकंठ पैदल और मोटर मार्ग भगवा रंग से रंगा है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन, पूर्णांनद के गंगा घाट और तटों पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात है। देर शाम तक नीलकंठ धाम में करीब तीन लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। अब तक 17 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने नीलकंठ धाम में जलाभिषेक कर लिया है।

नीलकंठ धाम जाने के लिए दोपहिया वाहनों की आवाजाही अधिक दिखी। ऋषिकेश बाजार की सड़कों पर कांवड़ियों के दोपहिया वाहन फर्राटा भरते नजर आए। हरिद्वार राजमार्ग पर कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट रोड़, चंद्रभागा, भैरव मंदिर, कैलासगेट, मधुबन आश्रम, शिवानंद पार्किंग और तपोवन तक वाहनों की लंबी कतार रही। पैदल मार्ग पर भी दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही।

बारिश पर भारी आस्था: हरिद्वार में भोले के भक्तों का सैलाब, हाईवे से शहर तक पैर रखने की नहीं जगह, तस्वीरें

तेज बारिश होने के बाद भी शिवभक्तों की आस्था में कमी नहीं दिखी। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कांवड़िए नीलकंठ धाम के लिए बढ़ते दिखे। जानकी सेतु और रामझूला पुल पर भी दिनभर शिवभक्तों को दबाव रहा। पूर्णांनद पार्किंग, शिवानंद पार्किंग, खारास्रोत पार्किंग शिवभक्तों के वाहनों से फुल हो गए। पुलिस जानकारी के मुताबिक नीलकंठ में देर शाम करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *