Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और स्नान दान करने का महत्व

[ad_1]

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का विधान है, इसके साथ ही इस दिन गुरु नानक जयंती भी है. कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर दिन सोमवार को है. कार्तिक पूर्णिमा पूजा-पाठ, नदी स्नान और दान-पुण्य के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है. इस पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है, इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर सृष्टि को जल प्रलय से बचाया था.

कार्तिक पूर्णिमा कब है?

धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि होती हैं और आरोग्य का वरदान मिलता है. कार्तिक पूर्णिमा पर इस साल बेहद दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 27 नवंबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 45 तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को ही मनाई जाएगी.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *