[ad_1]

डॉ. राजीव सैजल, विनोद सुल्तानपुरी।
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
कसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से डॉ. राजीव सैजल चौथी बार चुनावी मैदान में है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी तीसरी बार चुनावी रण में उतरे हैं। 2012 में डॉ. सैजल और विनोद सुल्तानपुरी के बीच जीत का मार्जन काफी कम था। डॉ. सैजल 24 वोटों से जीत गए थे। वहीं 2017 में भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही जिसमें फिर डॉ. सैजल ने 442 वोटों से जीत दर्ज की और तीसरी बार कसौली से विधायक बने। इस बार भी फिर दोनों प्रत्याशी मैदान में है और फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
इसमें भाजपा जीत का चौका लगाएगी या कांग्रेस विजयी होगी इसका पता आठ दिसबंर को ही लगेगा। कसौली से विभिन्न राजनीतिक दलों के सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से डॉ. राजीव सैजल, कांग्रेस से विनोद सुल्तानपुरी, आम आदमी पार्टी से हरमेल धीमान, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से राजीव कौंडल, बहुजन समाजवादी पार्टी से राम रत्न, हिमाचल जनक्रांति पार्टी से राजिंद्र और आजाद उम्मीदवार ओमप्रकाश चुनाव मैदान में हैं।
बंपर वोटिंग ने अटकाई प्रत्याशियों की सांसें
विधानसभा क्षेत्र कसौली के वासियों ने इस बार जमकर वोटिंग की है। पिछले सारे रिकॉर्ड इस बार की वोटिंग ने तोड़ डाले हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 78.28 प्रतिशत मतदान रहा। विधानसभा क्षेत्र में 35278 पुरूष मतदता हैं जिसमें से 27,798 पुरूष मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। 33,185 महिला मतदाता हैं जिसमें से 25,798 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।
[ad_2]
Source link