[ad_1]

Barmullah
– फोटो : सेना
ख़बर सुनें
विस्तार
कश्मीर घाटी के जिला बारामुला में प्रशासन ने शहीद सिपाही मुदासिर अहमद उर्फ बिंदास के नाम पर मुख्य चौक बारामुला का नाम बदलकर बिंदास चौक कर दिया। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इसकी नींव रखी।
इस साल 25 मई को उत्तरी जिले के क्रीरी इलाके में मुठभेड़ में सिपाही मुदासिर शहीद हो गए थे। पिता मोहम्मद मकसूद शेख ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर पुलिस के शुक्रगुजार हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जिसने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। बेटे ने अपने बलिदान से देश को गौरवान्वित किया है। मेरा बेटा वापस नहीं लौटने वाला है, लेकिन हमें उस पर गर्व है।
[ad_2]
Source link