[ad_1]

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्रा को डिग्री प्रदान करते हुए
– फोटो : डीआईपीआर
विस्तार
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिग्री से अधिक क्षमता को वरीयता देने पर बल दिया है। श्रीमाता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा एक अनुसंधान और डिजाइन सोच केंद्रित विवि है। पूर्ण विश्वास है कि यहां के विद्यार्थी टेक्नोलॉजी आधारित इस युग का नेतृत्व करेंगे एवं धन निर्माता और नवप्रवर्तक बनकर आने वाले समय में समाज, देश और पूरे विश्व की आवश्यकताओं को पूरा करने का दायित्व संभालेंगे। वह वीरवार को एसएमवीडीयू के नौवें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह छात्र प्रदेश की विरासत को संजोने के साथ ही सफलता हासिल करेंगे। एसएमवीडीयू कटड़ा के विद्यार्थियों से पूरे भारत को अपेक्षा है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कैंपस से परे जीवन की यात्रा एक दर्पण की तरह है। इससे छात्रों को अपने आदर्श को देखने, अपने जुनून का पता लगाने, अपने अद्वितीय कौशल और प्रतिभा का मूल्यांकन करने व कई क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए खुद को तैयार करने का अवसर मिलता है।
[ad_2]
Source link