Kedarnath: हेली सेवा का फर्जी टिकट भेजकर पर्यटकों को बनाया ठगी का शिकार, टिकट बुकिंग से पहले बरतें ये सावधानी

[ad_1]

chardham yatra 2023 Kedarnath Yatra Tourists were duped by sending fake tickets for Kedarnath heli service

हेली सर्विस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के एक आढ़ती और उनके साथी केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा के टिकट लेने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने फेसबुक पर एक हेली सेवा के नाम से मोबाइल नंबर देखकर उस पर संपर्क किया था। इसके बाद उनसे करीब 30 हजार रुपये लेकर तीन टिकट व्हाट्सएप पर भेज दिए गए।

ये टिकट लेकर तीनों हेलीपैड पर पहुंचे तो पता चला कि टिकट फर्जी हैं। पीड़ितों ने सहारनपुर लौटने के बाद एसएसपी को शिकायत की है। सागर कालरा सहारनपुर मंडी में अनाज की आढ़त का काम करते हैं। वह अपने दो दोस्तों अभिनव सैनी और लविश कुमार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जाना चाहते थे। लेकिन, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सारे टिकट बुक किए जा चुके थे।

आने वाले सप्ताह का पूरा स्लॉट बुक था। ऐसे में उन्होंने किसी दूसरी वेबसाइट या अन्य माध्यमों से संपर्क करने का प्रयास किया। उन्हें फेसबुक पर हिमालयन हेली सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक पेज मिला। इस पर केदारनाथ यात्रा के लिए टिकट बुकिंग का नंबर लिखा हुआ था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *