Kedarnath Dham: अभिनेत्री रवीना टंडन बेटी राशा थडानी के साथ किए बाबा केदार के दर्शन, प्रशंसकों ने ली सेल्फी

[ad_1]

Actress Raveena Tandon reached Kedarnath with daughter Rasha Thadani Uttarakhand news in hindi

रवीना टंडन बेटी राशा थडानी के साथ पहुंची केदारनाथ
– फोटो : amar ujala



विस्तार


फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। वह, लगभग एक घंटे तक केदारनाथ धाम में रहीं। मंगलवार सुबह नौ बजे अभिनेत्री केदारनाथ स्थित हेलिपैड पर पहुंचीं। जहां पर बीकेटीसी व तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand:  सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार

इसके उपरांंत उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए रुद्राभिषेक पूजा भी की। मंदिर से बाहर आने पर मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के अनुपम सौंदर्य से अविभूत हैं। इस दौरान कार्यधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रदीप सेमवाल मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *