Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल सकती है बुकिंग, यहां मिलेगी जानकारी

[ad_1]

Kedarnath Heli Service 2023: Booking can open from April 18 for travel beyond 1 May

केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। आईआरसीटीसी की ओर से इसकी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु बेसब्री से बुकिंग पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी

25 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू होगी। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी ने 8 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 25 से 30 अप्रैल तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की गई। लेकिन पहले ही दिन सभी टिकट फुल हो गए थे।

अब 1 मई से आगे की यात्रा के लिए तीर्थयात्री भी हेली टिकटों की बुकिंग के लिए इंतजार कर रहे हैं। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने कई नई व्यवस्था बनाई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *