Kedarnath Heli Service: गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया हुआ सस्ता, हेलीपैड-टिकट काउंटर क्षेत्र होंगे हैक प्रूफ

[ad_1]

केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर

केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 10 रुपये सस्ता हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से हेली सेवा के आने-जाने का किराया कम हुआ है। इस बार हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोनों तरफ का किराया 7740 रुपये देना पड़ेगा। जबकि फाटा से 780 रुपये और सिरसी से हेली सेवा के किराये में 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Kedarnath: लगातार बर्फबारी के बाद कई जगह खिसके हिमखंड, रास्तों पर फैली बर्फ से बंद हुई आवाजाही, तस्वीरें

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के टेंडर खोले। इसमें ट्रांस भारत और आर्यन एविएशन ने टेंडर भरा था। हेली सेवा के किराये को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने टेंडर में ऊपरी सीमा निर्धारित की थी। जिसमें हेली कंपनियों अपनी मनमर्जी से किराया न बढ़ा सके। हेली कंपनियों ने किराये के लिए ऊपरी सीमा तय करने पर टेंडर में आवेदन नहीं किया था। गुप्तकाशी के लिए पहले एक ही कंपनी ने टेंडर भरा। जिससे यूकाडा ने दोबारा से आवेदन मांगे। शुक्रवार को टेंडर खोले गए। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा का किराया 7740 रुपये तय किया गया।

यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर में एल-1 में आने-जाने का किराया 7740 रुपये प्रति यात्री मिला है। अब तक फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी से हेली सेवा के छह रूटों का आवंटन किया गया है। तीन रूटों पर कंपनियों से 27 मार्च तक दोबारा टेंडर मांगे गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *