[ad_1]

क्रैश बैरियर से टकराई गाड़ी।
– फोटो : संवाद
किन्नौर जिले के कक्षस्थल में बोलैरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। हादसा देर रात 12:30 बजे पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार (28) निवासी पानवीं गांव से रिब्बा गांव में अपनी पत्नी को लाने जा रहा था कि अचानक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
[ad_2]
Source link