Kinnaur News: विक्रमादित्य सिंह बोले- अटल पर्वतारोहण संस्थान की सांगला में खोली जाएगी शाखा

[ad_1]

Vikramaditya Singh said - Atal Mountaineering Institute's branch will be opened in Sangla

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल लोक निर्माण विभाग और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान मंगलवार को चौरा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्राकृतिक आपदा से जगह-जगह पर भूस्खलन होने से सड़कों कोभारी नुकसान हुआ है। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर हर जगह को एक साथ विकसित और कार्य पर जोर देने का काम किया है। कड़छम से छितकुल सड़क जो पर्यटन की दृष्टि से भी प्रमुख हैं, इसको दुरुस्त करने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। कुछ कागजों की कमी के कारण अभी काम थोड़ा सा अटका है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।

सांगला वैली शीतकालीन खेलों के लिए उपयुक्त है। शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर मनाली के अटल पर्वतारोहण संस्थान की शाखा का शुभारंभ किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान सांगला की पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने अपनी को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने समस्याओं को जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर लोक निर्माण विभाग रामपुर के एससी पासंग नेगी, लोनिवि एक्सईएन भावानगर प्रमोद उपरेती, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी मनोज मेहता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *