Kotdwar News: कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में लगी आग, शादी सीजन के चलते रखे लाखों के सामान का नुकसान

[ad_1]

Fire breaks out in cosmetic and clothing store in Kotdwar loss worth lakhs Uttarakhand news in hindi

दुकान में लगी आग
– फोटो : Kotdwar

विस्तार


कोटद्वार के दुर्गापुरी में तड़के कॉस्मेटिक और कपड़ों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें…Israel-Hamas War: इस्राइल के ओली ने बयां की पीड़ा, कई साल पहले भारत आकर बदली थी पहचान, बताई दिल की बात

दुकान स्वामी पूजा मित्तल के पति उपेंद्र मित्तल ने बताया कि दुकान में शादी का सीजन नजदीक होने के चलते लाखों का सामान भरा हुआ था। सुबह आसपास के लोगों से दुकान में आग लगने की सूचना मिली। बताया कि दुकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *