[ad_1]

हिमस्खलन में दबे जेसीबी ऑपरेटर का नहीं मिला सुराग
– फोटो : संवाद
विस्तार
जगतसुख से सटे कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। बर्फ की परत ठोस हो जाने के कारण पावरचेन से बर्फ को काटना पड़ रहा है। थाना प्रभारी मनाली मुकेश राठौर टीम सहित मौके पर डटे हुए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को पांच मेगावाट के निर्माणाधीन कालू नाला बिजली परियोजना में कार्यरत जेसीबी ऑपरेटर हिमस्खलन होने के कारण बर्फ में दब गया था। बर्फ में दबे व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार पुत्र देश राज निवासी मोरछ डाकघर बोह तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
[ad_2]
Source link