Kullu News: जयराम ठाकुर बोले- मोदी 2024 में तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे

[ad_1]

Jairam Thakur said Modi will take over the reins of the country for the third time in 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है। आज भी प्रदेश में हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट केंद्र के सहयोग से चल रहे हैं। यह बात शुक्रवार को कुल्लू, बंजार और मनाली में हुई जनसभा के दौरान कही। कहा कि कीरतपुर-नेरचौक नेशनल हाईवे जल्द ही प्रदेश के लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरिया की कीमतों में आए उछाल से किसान प्रभावित न हों, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 3.70 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। इसका देश के 80 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एक ऐसी सरकार चल रही है, जिसके मुखिया अपने नाम से योजनाएं चला रहे हैं।

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस के शासनकाल में पूरे प्रदेश में अव्यवस्था है। मुख्यमंत्री सुक्खू मात्र छह माह में 8,000 करोड़ का कर्ज लेकर रिकार्ड बना रहे हैं। सुक्खू की सरकार की टोली ही सत्ता का सुख भोग रही है और सड़कों पर पोस्टर लगाकर व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, दलीप ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह मौजूद रहे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *