[ad_1]

बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत गुरुवार को मनाली में अपने घर पहुंची हैं। कंगना कुछ दिन मनाली में रहकर अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बन रही तनु वेड्स मनु 3 फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन को लेकर एकांत में कुछ निर्णय लेंगी। कुछ सीन को दोबारा किस तरह शूट किया जाए, इस पर भी सोच-विचार किया जाएगा।
बता दें पिछले दिनों कंगना ने राजनीति में आने के संकेत भी दिए हैं। इस बयान के बाद कंगना पहली बार मनाली आ रही हैं। उनके मंडी सीट से लोक सभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। लिहाजा उनके इस दौरे से प्रदेश भाजपा में भी हलचल देखी जा रही है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि कंगना को मनाली में पूरी सुरक्षा दी जा रही है।
[ad_2]
Source link