[ad_1]

जांच करती पुलिस टीम।
– फोटो : संवाद
कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक मकान में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के चलते घर के अंदर खिडक़ी, दरवाजे आदि टूट गए, जबकि साथ लगते घरों के शीशे भी धमाके से टूट गए। घटना में एक युवक घायल भी हुआ है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। घर में हुए धमाके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link