Kushinagar News: कुशीनगर निवर्तमान सभासद ने अपनी ही बंदूक से की खुदकुशी, परिजन हैरान

[ad_1]

मृतक निवर्तमान सभासद।

मृतक निवर्तमान सभासद।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी अजीत उर्फ बच्चन ने अपनी ही बंदूक से गोली मारकर जान दे दी है। युवक निर्वतमान सभासद था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना के पीछे क्या कारण है, अभी पता नहीं चल पाया है।

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी अजित सिंह उर्फ बुच्चन (30) ने अपने चाचा की दो नाली बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी है। वह निवर्तमान सभासद थे। मानसिक रूप से काफी समय से तनाव में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: पिता ने लगाई पुलिस से गुहार: साहब… शराबी बेटे को जेल भेजिए, नहीं होने देगा बेटी की शादी

घटना सोमवार की सुबह की है। घर में फायर की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो छत के ऊपर बने स्टोर रूम में वह मृत पड़े थे। वहीं पर दो नाली बंदूक पड़ी थी। अजीत अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। घटना के समय पत्नी व बच्चे पूजा करने गए थे।

परिजनों के मुताबिक, अजीत काफी समय से तनाव में (अवसादग्रस्त) थे। बताया जा रहा है कि बंदूक उनके चाचा के नाम से है। उसी से गोली मार लिए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *