[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Mon, 31 Jul 2023 03:53 PM IST

अनामिका की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना गांव के छोटा टोला में अपने मायके में रह रही एक नवविवाहिता ने शनिवार की रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक दरवाजा बंद रहने पर छोटी बहन गई तो लाश फंदे से लटकी मिली। उसके शोर मचाने पर लोग जुट गए। घटना की रात मृतका की मां और बहन किसी रिश्तेदारी में गई थीं। पति विदेश में है। आत्महत्या की वजह पति से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा होना बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि असना गांव के छोटा टोला निवासी जलसा प्रसाद ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री अनामिका की शादी 18 माह पूर्व अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सखौली निवासी सोहन प्रसाद के साथ की थी। अनामिका तीन माह पूर्व अपनी ससुराल से मायके आ गई थी। मृतका की छोटी बहन अनन्या ने बताया कि उसके जीजा सोहन प्रसाद दुबई में रहते हैं। अनन्या ने बताया कि वह और उसकी मां पुष्पा देवी इलाज कराने के लिए नानी के घर गई थीं।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दी सौगात, खातों में भेजे 51 करोड़
सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो पता चला कि उसकी बहन और जीजा के बीच किसी बात को लेकर शनिवार की शाम को फोन पर झगड़ा हुआ था। अनन्या ने बताया कि उसके बाद अनामिका ने घर में लगे छत के पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
[ad_2]
Source link