Ladakh : पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि देंगे राहुल गांधी

[ad_1]

Rahul Gandhi to pay tribute to his father Rajiv Gandhi on his birth anniversary from banks of Pangong lake

राजीव गांधी (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

विस्तार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी का जो लद्दाख दौरा पहले 17 और 18 अगस्त तक था अब उसे बढ़ाकर 25 अगस्त तक कर दिय गया है। इसके बाद ही पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि राहुल पैंगोंग झील पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाएंगे। 

5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख और जे-के में विभाजित किए जाने के बाद से राहुल की यह पहली लद्दाख यात्रा है। अपने प्रवास के दौरान वह करगिल मेमोरियल भी जाएंगे और युवाओं से बातचीत करेंगे। वह 25 अगस्त को 30 सदस्यीय लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी)-कारगिल चुनाव की बैठक में भी भाग लेंगे।

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 10 सितंबर को होने वाले कारगिल परिषद चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है। राहुल गांधी गुरुवार को लद्दाख पहुंचे और लेह हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

गौरतलब है कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लेह नहीं जा सके थे। उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कहा था कि वह जल्द ही लेह का दौरा करेंगे।

उधर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देंगे। वीर भूमि पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता जमा हो गये हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *