[ad_1]

Farooq Abdullah and Mehbooba Mufti
– फोटो : एजेंसी
विस्तार
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चुनाव कहा कि उनकी पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है, लेकिन कुछ और कहने से पहले हमें सभी नतीजों का इंतजार कर लेना चाहिए। वहीं, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी कारगिल चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को कारगिल में अपनी जीत दर्ज करते देखकर खुशी हो रही है। 2019 के बाद यह पहला चुनाव है और लद्दाख के लोगों ने खुलकर अपना मत जाहिर किया है।
इसके साथ ही इस्राइल पर हुए ताजा हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यूएनओ फलस्तीन के मामले में पूरी तरह से विफल रहा है। युद्ध से किसी को भी कुछ नहीं हासिल नहीं होगा। केवल फलस्तीन और इस्राइल के निर्दोष लोगों की जान जाएगी।
#WATCH | Srinagar, J&K: National Conference Chief Farooq Abdullah says “We have a lot of expectations, but let us wait for the results (National Conference’s victory in the 5th Ladakh Autonomous Hill Development Council Election)…
On the Israel-Palestine conflict, he says… pic.twitter.com/tFNX2dtGZH
— ANI (@ANI) October 8, 2023
[ad_2]
Source link