[ad_1]

जंगल मार्ग पर बाघ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में बेलरायां उत्तर निघासन रेंज में एक बार फिर से बाघ की दहशत है। बृहस्पतिवार को खेतों में पशु चराने गए खैरटिया निवासी युवक को बाघ ने मार डाला। वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को जरूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। बता दें कि इससे पहले 17 जून को इसी इलाके में बाघ ने एक युवक को मार डाला था।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे ग्राम पंचायत खैरटिया के मजरा नया पिंड निवासी भोला सिंह (38) पुत्र लक्खा सिंह जंगल किनारे खेतों में पशु चराने गया था। इसी बीच पीछे से आए बाघ ने भोला सिंह पर हमला बोल दिया। भोला सिंह की गर्दन पकड़कर बाघ जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगा। भोला सिंह ने शोर मचाना शुरू किया, तो आसपास के लोगों ने भी शोर मचाया।
बाघ के हमले में टूट गई थी गर्दन
लोगों का शोर सुनकर बाघ भोला सिंह को छोड़कर भाग गया। हालांकि गर्दन टूटने से भोला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस ने जांच पड़ताल की। तिकुनिया प्रभारी मनोज सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का वादा किया।
[ad_2]
Source link