Lakhimpur Kheri: लखीमपुर डिपो की टीम ने किया 13 रूट का सर्वे, 246 गांवों के लोगों को मिलेगी रोडवेज बस सुविधा

[ad_1]

Lakhimpur depot team surveyed 13 routes for roadways bus service in Lakhimpur kheri

ढखेरवा से पढ़़ुआ रूट का सर्वे करती लखीमपुर डिपो की टीम
– फोटो : संवाद

विस्तार


परिवहन सेवाओं से अछूते लखीमपुर खीरी जिले के 10 ब्लॉकों के 246 गांवों के ग्रामीणों को जल्द ही रोडवेज बस की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इन गांवों की दो लाख से अधिक आबादी को लाभान्वित करने के लिए लखीमपुर डिपो ने 13 ग्रामीण रूटों का सर्वे किया है। 254 किलोमीटर के 13 रूटों के इस सर्वे का प्रस्ताव भेजा गया है।

परिवहन निगम ने उन रूटों का सर्वे कराया है, जहां रोडवेज व प्राइवेट बस संचालित नहीं होती। यात्रियों को सफर में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रमुख स्थानों की दूरी डग्गामार वाहनों के भरोसे तय करते हैं। मुख्यालय के निर्देश पर एआरएम लखीमपुर मुकेश मेहरोत्रा, केंद्र प्रभारी नफासत अली व प्रदीप श्रीवास्तव ने 10 ब्लॉकों के 13 रूटों का सर्वे किया है। 

ये भी पढ़े- UP: दिवाली और छठ पूजा के लिए चलेंगी आठ त्योहार स्पेशल ट्रेनें, आईआरसीटीसी ने शुरू की बुकिंग

सर्वे में सड़क से एक किलोमीटर की दायरे में कितने गांव और इन गांवों की आबादी कितनी है, इसका विवरण जुटाया गया। सड़क की स्थिति कैसी है और कौन सी बस चलाई जाए, इस पर सुझाव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर बसें इन रूटों पर एक ओर से 254 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *