LDA: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सात मंजिला अपार्टमेंट बनाएगा एलडीए, पहली बार बन रही ऐसी योजना

[ad_1]

LDA will built flats for senior citizens in Lucknow.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : pexels.com

विस्तार


लखनऊ विकास प्राधिकरण गोमतीनगर के विराजखंड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सात मंजिला अपार्टमेंट बनाएगा। इसका नाम होगा सेकंड इनिंग होम्स। इसमें 400 वर्गफीट के 56 फ्लैट होंगे। यहां जिम, योग व फिजियोथेरेपी सेंटर के साथ ही स्वीमिंग पूल की सुविधा भी होगी। इन फ्लैटों को बुजुर्गों को लीज पर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शहर में ऐसी पहली बार योजना आ रही है।

एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को लैंड ऑडिट की बैठक में सेकंड इनिंग होम्स को बनाने के संबंध में आदेश जारी किए। वीसी ने बताया कि ड्रोन सर्वे के बाद विराजखंड में इसके लिए 2500 वर्गमीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। यहां बनाए जाने वाले सात मंजिला अपार्टमेंट के प्रत्येक फ्लोर पर 400 वर्गफीट के आठ स्टूडियो फ्लैट होंगे। फ्लैटों को इस हिसाब से डिजाइन किया जाएगा कि उनमें बालकनी, ड्रेसिंग रूम व बाथरूम के लिए ज्यादा एरिया मिले। वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित माहौल के साथ ही विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें – 32 हजार करोड़ की योजनाओं से भव्य रूप ले रही अयोध्या, तस्वीरों में देखें कैसे दिव्य हो रही राम की नगरी

ये भी पढ़ें – महंगाई: टमाटर ने दी राहत तो अब दालों के साथ मसाले भी हुए महंगे, गृहणियां बोलीं- दाल-रोटी भी मुश्किल हो रही

ये सुविधाएं होंगी यहां: वीसी के मुताबिक परिसर में क्लब हाउस, जिम, योग-मेडिटेशन व फिजियोथेरेपी सेंटर होंगे। वहीं कम्युनिटी किचन, लाॅन व स्वीमिंग पूल की सुविधा भी दी जाएगी। सेकेंड इनिंग होम्स का रखरखाव करने वाली संस्था को यहां एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध करानी होगी। एंबुलेंस स्थायी तौर पर परिसर में ही रहेगी और मेडिकल इमरजेंसी में प्रयोग में लाई जाएगी।

ऐसे मिलेंगे फ्लैट: 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले नागरिकों को निर्धारित अवधि के लिए लीज पर दिया जाएगा। फ्लैटों को न तो बेचा जा सकेगा और न ही इनको फ्री होल्ड किया जाएगा। हालांकि, आवंटी जरूरत पूरी होने पर अपने फ्लैट को किसी अन्य वरिष्ठ नागरिक को ट्रांसफर कर सकेंगे।

2 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग: सेकंड इनिंग होम्स के पास ही 2 लाख वर्गफीट जमीन ग्रुप हाउसिंग के लिए निजी विकासकर्ताओं को दी जाएगी। वीसी ने बताया कि इसके लिए ई-नीलामी होगी।

खाली पड़े फ्लैट-दुकान की बुकिंग इसी सप्ताह से: एलडीए की विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े फ्लैटों व दुकानों की बुकिंग इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। 25 से 35 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के बाद आसान किस्तों पर फ्लैट या दुकान खरीदे जा सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *