Leopard Attack: देहरादून में कैनाल रोड के पास 12 साल के बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Dehradun News Leopard Attack on 12 year old child near Canal Road admitted to hospital

गुलदार के हमले में घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देहरादून में दोस्तों के साथ नदी किनारे खेलकर लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे पहले की गुलदार उसे ले जाता, साहसी साथियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे छुड़ा लिया। बुरी तरह घायल बच्चे का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना रविवार शाम करीब सवा छह बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली में घटी। 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रिस्पना नदी किनारे वॉलीबाल खेलकर लौट रहा था। इसी दौरान निखिल पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने उसका सिर पकड़ा और खींचकर ले जाने लगा। निखिल की चीख सुनकर उसके बहादुर साथी भागे नहीं, बल्कि उन्होंने तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया।

Leopard Attack: मां के सामने ही खेत में खेल रहे चार साल के मासूम को तेंदुए ने मार डाला, मौके पर तोड़ा दम

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *