[ad_1]

अस्पताल में जुटी ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बलिया जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को बारिश के दौरान बिजली कहर बन कर गिरी। बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के शिकार लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं।
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी दद्दन खरवार (55) शनिवार को गांव के पास ही खेत में धान की रोपाई करवा रहा था। इसी दौरान दिन खेत में बिजली गिर गई। चपेट में आने से दद्दन गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दद्दन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनियर थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में शनिवार को खेत में काम कर रहे छट्ठु प्रजापति (50) पुत्र राधा किसुन प्रजापति बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से मृतक की पत्नि राधिका देवी, पुत्र शनि, पुत्री पूजा व सपना का रो-रोकर बुरा हाल है।
[ad_2]
Source link