Liquor Smuggling In Bihar: टैंकर से शराब की 100 पेट्टियां बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; छानबीन में जुटी पुलिस

[ad_1]

Two smugglers arrested with 100 boxes of liquor in Darbhanga Bihar

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


बिहार में भले ही शराब प्रतिबंधित हो लेकिन शराब तस्कर अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी तस्कर राज्य में शराब का गोरखधंधा कर रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा जिले के भालपट्टी ओपी क्षेत्र का है, जहां दरभंगा में जानकीनगर पुल के पास एक शौचालय साफ करने वाले टैंकर से 100 पेट्टियां विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

भालपट्टी ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने टैंकर में मौजूर शराब की खेप को बरामद कर लिया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने जब टैंकर रोकने का प्रयास किया तो चालक द्वारा टैंकर को तेज भगाकर ले जाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने टैंकर का पीछा कर उसे रुकवाया। टैंकर खोलकर देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए। राज्य में प्रतिबंध के बाद भी टैंकर में 100 कॉर्टन शराब मौजूद थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी सिवान जिला के तरवारा थाना क्षेत्र के सतवार गांव निवासी है जबकि दूसरा इसी थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी है। दोनो ने पुलिस को बताया की गोपालगंज शराब की खेप लेकर वह मधुबनी जा रहा था। 

मामले पर पुलिस अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शौचालय की टैंकर में तहखाना बनाकर शराब की खेप ले जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टैंकर को पकड़ा गया और गिरफ्तार आरोपी से अभी भी पूछताछ जारी है। 

arrested with in

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *