Lok Sabha Chunav: वैशाली लोकसभा सीट से बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला आजमा रहे किस्मत, RJD ने दिया सिंबल

[ad_1]

LS Polls: Former MLA Munna Shukla is contesting elections from Vaishali Lok Sabha seat on RJD symbol

वैशाली से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वैशाली लोकसभा क्षेत्र से बाहुबली पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला अपना किस्मत आजमा रहे हैं। आरजेडी ने मुन्ना शुक्ला को अपना सिंबल थमा दिया है। मुन्ना शुक्ला 2000 में वैशाली जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं। वहीं, 2005 में लोजपा से फरवरी में और नवंबर में जदयू से चुनाव जीतने के बाद बिहार सरकार के मंत्री बृज बिहारी हत्याकांड में बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला को जेल जाना पड़ा था। उसके बाद बाहुबली ने अपनी पत्नी अनु शुक्ला को जदयू के टिकट पर विधायक बनाया था।

गौरतलब है कि वैशाली लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह का कब्जा रहा है। लेकिन मोदी लहर में लोजपा से चुनाव लड़े राम सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह को मात दे दी थी। इसके बाद लोजपा से ही टिकट पर बिनी सिंह वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव में जीत कर दिल्ली पहुंची।

इस बार भी राजद से मुन्ना शुक्ला तो लोजपा से बीना सिंह वैशाली लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वैशाली जिले के एक विधानसभा क्षेत्र वैशाली लोकसभा में आता है तो मुजफ्फरपुर के मिनापुर, कांटी, बरुराज, पारो, साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र आता है।

साल 2004 में मुन्ना शुक्ला ने निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें लगभग दो लाख 56 हजार वोट मिले थे। वहीं, 2009 में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें दो लाख 63 हजार वोट मिले थे। वैशाली लोकसभा से मुन्ना शुक्ला के चुनावी मैदान में आने के बाद मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। जहां पर कई दशक से राजपूत उम्मीदवारों का वैशाली लोकसभा पर दबदबा है।

वहीं, इस बार भूमिहार उम्मीदवार भी अपनी किस्मत वैशाली लोकसभा सीट पर आजमा रहे हैं। वैशाली लोकसभा से पहले भी मुन्ना शुक्ला अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। मुन्ना शुक्ला के बारे में यह भी बताया जाता है कि उत्तरी बिहार में उनकी अच्छी पकड़ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *