Lok Sabha Chunav 2024: उत्तराखंड में 83 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान, 1.45 लाख युवा पहली बार देंगे वोट

[ad_1]

Lok Sabha Chunav 2024 Uttarakhand Chief Electoral Officer Press Conference regarding Election

मुख्य चुनाव अधिकारी की पत्रकार वार्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश में आम चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तराखंड से चुनाव की इस रणभेरी में 83 लाख 21 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 93,357 सर्विस मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदान की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगे। नाम वापसी 30 मार्च तक होगी। राज्य में मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसके लिए 11729 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार 43 लाख आठ हजार 904 पुरुष, 40 लाख 12 हजार छह महिला, 297 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा 93357 सर्विस मतदाता हैं, जिनमें 90763 पुरुष और 2594 महिला मतदाता शामिल हैं। एक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च सीमा 95 लाख रुपये है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, नमामि बंसल, मस्तू दास भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे

जानें महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि –  20 मार्च, 2024 (बुधवार)
  • नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि-  27 मार्च, 2024 (बुधवार)
  • नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि –  28 मार्च, 2024 (गुरुवार)
  • नाम वापसी की अंतिम तिथ-  30 मार्च, 2024 (शनिवार)
  • मतदान की तिथि – 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार)
  • मतगणना की तिथि- 04 जून, 2024 (मंगलवार)

उत्तराखंड में मतदाता

  • कुल मतदाता- 83, 21,207 लाख 
  • पुरुष मतदाता- 43.08 लाख 
  • महिला मतदाता- 40.12 लाख
  • थर्ड जेंडर –        297
  • 85 साल से ऊपर मतदाता – 65177
  • युवा मतदाता-   145202 
  • दिव्यांग मतदाता- 79965 
  • 11729 पोलिंग स्टेशन
  • 93357 कुल सर्विस मतदाता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *