Lok Sabha Election: अपने गढ़ में अपनों की बगावत ने बिगाड़ा भाजपा का खेल, विधायक के बेटे ने छेड़ा महासंग्राम

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 bjp mla babulal son to contest election against bjp candidate in fatehpur sikri lok sa

फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट ने भाजपा ने वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर को ही प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। इस सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशी का एलान करने के बाद अपनों ने ही मोर्चा खोल दिया है। 

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ रामेश्वर चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इस सीकरी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। डॉ रामेश्वर चौधरी खुले मंच से राजकुमार चाहर की उम्मीदवारी का  विरोध कर रहे हैं। 

हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच डॉ रामेश्वर चौधरी मंगलवार को किरावली में महापंचायत भी की। इस दौरान भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। महापंचायत के बाद रामेश्वर चौधरी के चुनाव लड़ने का एलान किया गया। 

नेतृत्व ने प्रत्याशी नहीं बदला तो…

इस मौके पर विधायक बाबूलाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व सीकरी सीट पर प्रत्याशी बदलने का निर्णय ले। यदि प्रत्याशी बदल जाता है तो मेरा बेटा चुनाव नहीं लड़ेगा। लेकिन, यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो मेरा बेटा निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। भाजपा विधायक के बेटे के चुनाव लड़ने की घोषणा निसंदेह भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *