Lok Sabha Election: कांग्रेस-आप पर बरसे शाह, बोले- बनाते रहिए गठबंधन सत्ता में फिर से वापसी करेंगे पीएम मोदी

[ad_1]

Amit Shah attacked Congress-AAP alliance and says PM Modi will return to power in Lok Sabha Election

अमित शाह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन के गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने दावा कि 400 से अधिक सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में वापसी करेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिल्ली के उपराज्यापल वीके सक्सेना के साथ गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उन्होंने दिल्ली के  41 शहरीकृत गांवों में गैस पाइप की सप्लाई के साथ अन्य विकास कार्यों की शुभारंभ किया। 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘राजनीति में दो प्रकार के लोग होते हैं। एक वो जो कुछ भी कहते हैं, उसे पूरा करते हैं और दूसरे वो जो इसके विपरीत हैं। दिल्ली में दोनों तरह के लोग मौजूद हैं। एक पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। अरविंद केजरीवाल ने जो कुछ भी कहा, उसे नहीं पूरा किया।’ उन्होंने लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका गठबंध सफल नहीं होगा। 

शाह ने जोर देकर कहा कि ‘आप (अरविंद केजरीवाल) कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हो, वही सरकार जिस पर आपने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को स्वीकार कर रही है। आप गठबंधन बनाते रहे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी चार सौ से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापस आएंगे।’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *