Lok Sabha Election : केंद्रीय मंत्री बोले- लालू यादव की बातों पर कोई भरोसा नहीं करता, इन चीजों के लिए प्रसिद्ध

[ad_1]

Bihar News: Union Minister Nityanand Rai attacks Lalu Yadav, RJD and Congress; PM Modi, BJP, Indi alliance

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लालू यादव के बात पर कोई विश्वास नहीं करता है। कोई भरोसा नहीं करता है। उनको लोगों ने काफी सालों से देखा है। वह परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और घोटालों और अपराधियों को साथ रखने के लिए के लिए प्रसिद्ध हैं। महागठबंधन’ के सभी नेताओं ने मान लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। वे जानते हैं, लोग उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधान मंत्री बनाएंगे। वे पीएम मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं।

लालू और खरगे आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं

राजनीति में इंडी गठबंधन जो लुटियां डूब चुकी है। इस कारण वह अपना आपा खो चुके हैं। लालू जी हाे या खरगे जी इसलिए इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। इनसे इस प्रकार की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। राजनीति के क्षेत्र में इनलोगों का विनास हो चुका है। पीएम मोदी के प्रयास से इस देश में विकास की गंगा बह रही है। आत्मनिर्भर भारत हो रहा है। 21वीं सदी का ऐसा भारत होने जा रहा है जब आजादी का सौंवा वर्ष इस देश के लोग मनाएंगे तो प्रति व्यक्ति आया सबसे ज्यादा रहेगी। गरीबों को घर, शौचालय और पांच लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 

विकास का अवसर राजद और कांग्रेस ने खो दिया

नित्यानंद राय ने कहा कि जनता ने जो विकास का अवसर दिया था, उसे राजद और कांग्रेस ने खो दिया है। अवसर को परिवार के विकास में लगा दिया। इन लोगों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं। राजद और कांग्रेस के लोग पीएम मोदी को केवल अपशब्द बोलते हैं। यह लोग जितना अपशब्द प्रधानमंत्री जी को कहेंगे, उतना ही आशीर्वाद देगी। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *