Lok Sabha Election : जदयू के विधायक हुए बागी; लोजपा के खाते में गई लोकसभा सीट पर एनडीए की जगह दूसरे का समर्थन

[ad_1]

Bihar News : Khagaria Lok Sabha Election 2024 jdu mla dr sanjiv kumar rebellion

डॉ संजीव कुमार के साथ खगड़िया प्रत्याशी राजेश वर्मा।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


जनता दल यूनाइटेड के चर्चित विधायक डॉ संजीव कुमार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। डॉ संजीव कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपने समाज के काबिल प्रत्याशी को खुलकर साथ देने की अपील की है। परबत्ता विधायक डॉ संजीव द्वारा यह पोस्ट डालने के 24 घंटे बाद से खगड़िया जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग विधायक के पोस्ट को एनडीए गठबंधन के लिए एक बड़ा मैसेज मान रहे हैं। गौरतलब है कि खगड़िया जिले के परबत्ता से विधायक डॉक्टर संजीव कुमार अभी कुछ माह पहले ही विधानसभा में विश्वास मत के पहले भी सुर्खियों में थे। सोशल मीडिया पर उनका यह इस पोस्ट फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

टिकट नहीं मिलने से नाराज

विधायक के करीबियों का कहना है कि डॉ संजीव कुमार इस बार खगड़िया से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। जानकारों के अनुसार वह इसको लेकर लोजपा से बात भी कर रहे थे, लेकिन लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भागलपुर के करोबारी राजेश वर्मा को टिकट दे दिया। इसी बात को लेकर विधायक की नाराजगी अपने ही गठबंधन से कही जा रही है।

इशारों में बाहरी का भी उठाया मुद्दा

दरअसल डॉक्टर संजीव कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जो पोस्ट लिखा है, उसमें उन्होंने इशारों इशारों में अपनी पूरी बात कह दी है। लोगों का कहना है कि विधायक ने अपने गृह जिला खगड़िया के समर्थकों को भी समाज से काबिल लोगों को चुनने की बात कही है। ऐसे में उनका यह इशारा खगड़िया जिले में बाहरी प्रत्याशी के विरोध में भी देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर क्या लिखा है 

उन्होंने लिखा है- मैं आज अपने समाज के युवाओं और अभिभावकों से अनुरोध करता हूं जो काबिल शख्स अपने समाज का है और आज इस मैदान -ए -जंग में खड़ा है उसे खुलकर साथ दें नहीं तो भविष्य में हमलोगों को आने वाली पीढ़ी कभी माफ़ नहीं करेगी। जय परशुराम डॉ संजीव कुमार, विधायक, परवत्ता।

विरोध से वोट पर होगा असर

जानकारों का कहना है कि परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार बिहार सरकार में पूर्व मंत्री राजनंदन सिंह के पुत्र हैं, जो भूमिहार जाति से आते हैं। परबत्ता विधानसभा सहित खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में भूमिहार जाति समाज से काफी संख्या में वोटर हैं। लोगों का यह भी कहना है कि खगड़िया में विधायक का अपना एक अलग जनाधार है। युवाओं में वह काफी चर्चित भी हैं।ऐसे में माना यह जा रहा है कि डॉक्टर संजीव के विरोध के कारण एनडीए की वोट पर काफी असर पड़ सकता है।

विधायक इस पोस्ट को बता रहे हैं सामान्य 

 डॉ संजीव कुमार अपने इस पोस्ट को सामान्य बता रहे हैं। वह इसे सिर्फ खगड़िया ही नहीं, बिहार के हर सामाज को दिया हुआ मेसेज जरुर कह रहे हैं। लेकिन जानकार बता रहे हैं कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर बता दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *