Lok Sabha Election : पप्पू यादव अब कहां के बचे, जान लीजिए; कांग्रेस ने पूर्णिया सीट के लिए कर दिया यह एलान

[ad_1]

Bihar News : Congress will support Bima Bharti against Pappu Yadav on Purnea lok sabha election 2024

पप्पू यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जन अधिकार पार्टी का विलय करवाकर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इसके बाद सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस ने उन्हें इंडी गठबंधन का प्रत्याशी बताने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नहीं हैं। कांग्रेस के कोटे में जो 9 सीट आई है उसमें पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र नहीं है। राजद नेत्री बीमा भारती ही इंडी गठबंधन की साझा प्रत्याशी हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक वर्कर और एक-एक कार्यकर्ता बीमा भारती को जिताएगा।

पप्पू यादव बोले- मुझे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है

इधर, नामांकन के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह कांग्रेस को बिहार में  आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह कांग्रेस के साथ हैं। वहीं दावा करते  हुए कहा पप्पू यादव ने कहा कि मुझे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है। मैंने अपनी पार्टी को विलय कर लिया था इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ रहा है। जब मेरी भावना कांग्रेस में समर्पित है और मुझे कांग्रेस परिवार से अलग करने की कोशिश की गई। पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि मरते दम तक मुझे कोई कांग्रेस परिवार से अलग नहीं कर सकता। कांग्रेस के उम्मीदवार के जिताने के लिए मेरे एक-एक वर्कर हर परिस्थिति काम करेंगे।

मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची गई

पप्पू यादव ने राजद और लालू-तेजस्वी पर हमला बोला। पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया कि मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची गई थी। जिस किसी ने मेरे पॉलिटिकल डेथ की कोशिश की और जिसने परिवार के पीछे नफरत दिखाया। मुझे समझ नहीं आया कि यह कैसी नफरत थी? पप्पू यादव के कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा पूर्णिया से गरीबी मिटाना, हर परिवार के बच्चों की खुश रखने का मेरा संकल्प है। हर परिवार के लिए जीने और कोसी-सीमांचल को बिहार में नंबर बनाने का मेरा लक्ष्य है। हर तरह के भ्रष्टचार को मिटाना मेरा लक्ष्य है। साथ ही पूर्णिया को दुनिया के मानचित्र पर लाना है। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे जनता का आशीर्वाद मिल चुका है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *