[ad_1]

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह मंडी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचाने को उपचुनाव में जीत जरूरी है। बुधवार सुबह नई दिल्ली से शिमला लौटीं प्रतिभा बोलीं, अगर मैं मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ती हूं तो विधानसभा क्षेत्रों में ध्यान नहीं दे सकूंगी। जिस भी प्रत्याशी को मंडी से पार्टी टिकट देगी, उसका साथ दिया जाएगा। सुक्खू सरकार के प्रति प्रदेशाध्यक्ष की नाराजगी भी अभी बरकरार है। उन्होंने कहा कि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अगर सरकार में समय से नियुक्तियां होतीं तो ठीक होता।
[ad_2]
Source link